Sunday, 9 February 2020

फिर वो शाम




फिर वो शाम बीत गई,
फिर वो अंधेरी रात आ गई,
फिर वो तुम्हारे यादों के पन्ने खुल गए,
फिर मेरे होंठ खामोशी से सिल गए,
ज़िन्दगी के उन लम्हो को दोहराना,
काफी कुछ कहना है फिर भी चुप रहना,
नम आंखे और तकिये का भिगोना,
तेरी काल्पनिक बाहों में लिपटकर सुकून से सो जाना।

आखिर कब तक ये दोहरवू मैं,
एक बार तो तू मिलने आ,
दुनिया की हर खुशी से मिलवाऊ मैं,
सच्चाई से वाक्विफ हू, तू ख्वाबों में ही आजा,
फिर से गले लगकर, खुशी के आँसू बहाकर, थोड़ा हाल जानकर,थोड़ा हँसकर,थोड़ा साथ होने का एहसास दिलाकर,तू चली जाना।

इस अधूरी ख्वाहिश को तू पूरा न कर पाएगी,
सालो बीत जाएंगे पर तू न आएगी,
जबतक ज़िंदा हू, तब तक ये न हो सकेगा,
मर कर फिर से ये बंदा, तेरी कोख़ से ही तो जन्मेगा,
इस पार तो तूने मेरा साथ है छोड़ा,
उस पार न जाने क्या होगा,
जो होगा अच्छा होगा,
ये ही सोचते हुए,
फिर वो शाम बीत गई,
फिर वो अंधेरी रात आ गई,
फिर वो तुम्हारे यादों के पन्ने खुल गए,
फिर मेरे होंठ खामोशी से सिल गए।

Saturday, 8 February 2020

इश्क़ वाला दर्द

क्यों ये इश्क़ वाला दर्द हो रहा है मुझे,
क्यों तेरी एक मुस्कान का दीवाना हुआ हूं मैं,
क्यों  तेरी मुसकुराहट में किराये का मकान ढूंढ रहा हू मैं,
क्यों तेरी अनगिनत बातो को सुन रहा हु मैं,
क्यों तेरे साथ चाय पीने का नशा  सा है,
क्यों तेरे साथ जीने का मज़ा सा है,
क्यों अनजाने में जानबूझकर इश्क़ कर लिया है तुझसे मैंने,
क्यों ये इश्क़ वाला दर्द हो रहा है मुझे।

क्यों तेरी हर एक बात को मान लेता हूं मैं,
क्यों बिन कहे सब कुछ समझ लेता हूं मैं,
क्यों तेरी हर नादानिया प्यारा से लगता है,
क्यों तुझे खो देने का डर सा लगता है,
क्या तूझे भी मेरे लिए ये सब एहसास होता है,
या सिर्फ मुझे ही...
इश्क़ वाला दर्द हो रहा है।