Thursday, 11 March 2021

बातें

ये बातें ही तो है मेरे पास

ये दिल को छू देने वाली बातें,

ये बिन कुछ कहे सब कहने वाली बातें,

ये तेरे चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान लाने वाली बातें,

ये गुस्से को शांत करने वाली बातें,

ये नफरत को प्यार में बदलने वाली बातें,

ये तुम्हारे रूठ जाने के बाद मनाने वाली बातें,

ये हैरान-परेशान से समझाने-बुझाने वाली बातें,

ये तुम्हारे न होने पर तुम्हारे हुनर की बातें।


अब तुम तो हो नही मेरे साथ,

कुछ कागज़, कलम और

ये बातें ही तो है मेरे पास।